भागिना ने मामा को मारी गोली, मौत
डेहरी आन सोन 1 अप्रैल (हि.स )। रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी बस स्टैंड पर आज भूमि विवाद में भागिना ने अपने ही मामा को गोली मार दीl घायल मामा की माैत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हाे गई l
पुलिस के अनुसार मृतक पडुरी गांव निवासी स्वर्गीय वकील सिंह के 50 वर्षीय पुत्र बैजनाथ सिंह है lघटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक हैl
ग्रामीणों के अनुसार बैजनाथ सिंह अपने बड़े पुत्र सतीश कुमार के साथ पडुरी चौक पर पान खाने आए थे lइस दौरान एक वहां से पहुंचे भगिना ने भूमि विवाद को लेकर कहा सुनी शुरू कर दी lदेखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भगिना ने हथियार निकालकर मामा को गोली मार दीl गोली पेट में लगते ही बैजनाथ सिंह घटनास्थल पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए lघटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत इलाज के लिए डेहरी ले जा रहे थे रास्ते में उनकी मौत हो गई l
पुलिस के अनुसार मृतक की बहनों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था lइसी विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया और हत्या की घटना हुई
बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचीl शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया lइस मामले में पांच लोगों पर प्राथमिक की किया गया हैl पुलिस आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैl
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा