17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

 


अररिया 16 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की एफ समवाय जोगबनी की टीम ने बॉर्डर चेकपोस्ट गेट के पास एक नेपाली नागरिक को 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।एसएसबी ने यह कार्रवाई सीमा स्तम्भ संख्या 180 के नजदीक भारत की तरफ लगभग पांच मीटर की दूरी पर की।

एसएसबी ने तस्कर के पास से ब्राउन शुगर के साथ एक मोबाइल,नेपाली करेंसी 1135 रूपये,एक कलाई घड़ी जब्त किया।तस्कर भारत से ब्राउन शुगर लेकर नेपाल की ओर जा रहा था।इसी क्रम में ड्यूटी कर रहे जवानों को उनकी गतिविधि पर शक होने पर उनकी तलाशी ली तो प्लास्टिक कवर में 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।गिरफ्तार तस्कर नेपाल के रौतहट जिला के चंद्रपुर थाना क्षेत्र के धियाल गांव वार्ड संख्या चार का रहने वाला 34 वर्षीय शांत बहादुर भोलन पिता काजिमान भोलन है।आवश्यक कार्यवाही के बाद गिरफ्तार तस्कर और बरामद समान को एसएसबी ने जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर