एसएसबी ने तस्करी के 55.5 नेपाली शराब किया जब्त
Aug 16, 2026, 18:06 IST
अररिया 16 अगस्त(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा की बाह्य सीमा चौकी पथराहा की विशेष गश्ती टीम ने रविवार को नेपाल से तस्करी कर लाए गए 55.5 नेपाली शराब को जब्त किया। पथराहा गांव में मेहता टोला सीमा स्तंभ संख्या 190/3 के नजदीक भारत की तरफ लगभग सौ मीटर की दूरी पर नेपाल से भारत की तरफ लाए जा रहे नेपाली शराब को सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गया।हालांकि एसएसबी की नाका टीम को देखकर तस्कर शराब को छोड़कर नेपाल की ओर भागने में कामयाब रहे।
जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद आबकारी विभाग जोगबनी के सुपुर्द एसएसबी द्वारा कर दिया गया।जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर