एसएसबी ने बरामद किया 378 लीटर नेपाली शराब

 


अररिया 30 अगस्त(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी बसमतिया की गश्ती दल ने रविवार की सुबह नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाए गए 378 लीटर नेपाली शराब बरामद किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 195/7 के नजदीक भारत की तरफ लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर की।

जानकारी एसएसबी 56वीं वाहिनी की ओर से रिलीज जारी कर दी गई।

जिसमें बताया गया कि एसएसबी अपने कार्य क्षेत्र में सभी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद मद्य निषेध विभाग अररिया के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर