स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

 


अररिया 04 अक्टूबर(हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और सिकटी थाना पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्ताफ युवक की नेपाल के मोरंग जिला के कनपोखरी का रहने वाला शेषराज विश्वकर्मा है।

एसएसबी 52वीं वाहिनी और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक का बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

एसएसबी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से संदिग्ध मादक पदार्थ लेकर भारत से नेपाल जाएगा।

सीमा चौकी लेटी और सिकटी थाना पुलिस ने संयुक्त गश्ती दल बनाया। सीमा स्तंभ संख्या 164 के पास, नो-मैन्स लैंड से 50 मीटर भारत की ओर संदिग्ध बाइक सवार दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, पर टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार मीणा की मौजूदगी में तलाशी हुई। बाइक की हेडलाइट के पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जब्त स्मैक, बाइक और मोबाइल फोन के साथ आरोपी को सिकटी थाना को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर