नेपाली मूल की पांच महिलाओं को दिलाई गई भारतीय संविधान के प्रति नागरिकता की शपथ

 


बेतिया, 07 नवंबर (हि.स.)। केंद्र सरकार की विशेष पहल के तहत भारतीय नागरिकों से विवाहित नेपाली मूल की महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को डीएम तरनजोत सिंह की उपस्थिति में नेपाली मूल की पांच महिलाओं को भारतीय नागरिकता अधिनियम के प्रावधानों के तहत भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के इच्छुक पात्र व्यक्ति समुचित माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत करें। निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत सक्षम प्राधिकार द्वारा उन्हें नियमानुसार भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन।विभाग, अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा, नगमा तबस्सुम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक