बक्सर में नवपदस्थापित शिक्षा पदाधिकारियो का भव्य स्वागत
बक्सर 11 जुलाई (हि स)
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बक्सर इकाई एवं प्राथमिक कल्याण शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में नवपदस्थापित शिक्षा पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) इंद्र कुमार कर्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार झा, अनन्या एवं सुरेश प्रसाद का अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक नेताओं बृजेश राय, शंकर प्रसाद, विनोद चौबे और रंजन कुमार ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई। वक्ताओं ने कहा कि नवपदस्थापित अधिकारियों के अनुभव और शिक्षकों के सहयोग से बक्सर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अमित कुमार राय, शिक्षक रवि राय, शैलेंद्र कुमार राय तथा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा विभाग में नवाचार और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित होने की आशा जताई।
समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार, डॉ. पंकज पांडे, अरुण कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, कमल किशोर राय, लक्ष्मण कुमार सिंह, अमरनाथ पांडे, रंजीत कुमार सिंह, गोविंद कुमार, रविकांत प्रसाद, सूजन कुमार, लाल साहब यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे ।
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra