नालंदा जिले में 41 प्रतिशत किसानो की हुई फार्मर रजिस्ट्री

 


बिहारशरीफ, 04 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

प्रस्तुत समीक्षा रिपोर्ट में जिलेभर के 41% फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हुआ है जिसमें तेजी लाने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कार्य नहीं हुआ है उसे सूचीबद्ध करते हुए एक - एक किसानों की समीक्षा की जाय तथा फार्मर रजिस्ट्री हेतु वांछित दस्तावेज उपलब्ध कराने में उनका सहयोग करेंगे। इसके अलावे सीएससी एवं कैंप का निरीक्षण कर प्रगति की सघन समीक्षा की जाय और एफ आर में तेजी लाने हेतु टीम की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में अपर समाहर्ता नालंदा को एफ आर में राजस्व से संबंधित कार्यों को तेजी से करने का निर्देश दिया गया है। इस महाअभियान के अंतर्गत परिमार्जन हेतु कृषक द्वारा दिए गए आवेदन पत्र को भी ट्रैक कर परिमार्जन की कार्यवाही करते हुए एफ आर का कार्य कराया जायेगा। साथ हीं निदेश दिया गया है कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योजनाबद्ध तरीके से एफ आर का कार्य किया जाएगा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे