छठ पर्व का नहाय खाय कल,15 को सायं कालिका व 16 को प्रातःकालिका अर्घ्य : पंडित तरुण झा

 


सहरसा, 12 नवंबर (हि.स.)।

ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक सहरसा बिहार के संस्थापक एवं मिथिला व कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बतलाया है की छठ महापर्व की लोकप्रियता आज देश-विदेश तक देखने को मिलती है,छठ पूजा का व्रत कठिन व्रतों में एक होता है,इसमें पूरे चार दिनों तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं छठ पूजा में नहाय खाय खरना अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है।मिथिला में विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार,

पहला दिन- नहाय खाय 13 नवंबर,

दूसरा दिन- खरना 14 नवंबर,

तीसरा दिन-अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य 15 नवंबर, संध्या कालीन सूर्यास्त - संध्या 05.21 बजे।

आखिरी दिन व चौथे दिन- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य 16 नवंबर, सूर्योदय प्रातः 06.40 बजे

छठ पर्व मूलतः सूर्य की आराधना का पर्व है,जिसे हिन्दू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है,हिन्दू धर्म के देवताओं में सूर्य ऐसे देवता हैं जिन्हें मूर्त रूप में देखा जा सकता है,प्रात:काल में भगवान सूर्य और सायंकाल में भी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम किया जाता है और मन्नत मांगी जाती है और सूर्य देव एवं छठी मैया सभी भक्तो के मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार