नल से जल नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 


बेतिया, 27 अप्रैल (हि.स.)। नौतन प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत दक्षिण तेलुआ के वार्ड संख्या एक के ब्रहमटोला गाँव में करीब सात साल पहले लगाये गये पानी टंकी से शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। जिस।से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के उदासीनता के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।ग्रामीण प्रकाश कुमार, सोना देवी, प्रभावती देवी, भुटकून यादव, ललसा यादव, अवधेश यादव, हरेन्द्र यादव, अमेरिका यादव, भीखर यादव, राम प्रवेश यादव आदि ने बताया कि सात साल पहले पूर्व मुखिया के कार्य काल में नल जल का पानी टंकी लगाया गया।करीब छह महीने नल जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। फिर बिजली के तार टूट जाने से पानी सप्लाई बंद हो गया।

पानी टंकी चालू कराने के लिए ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।बताया कि नल जल का पानी के लिए लगाये गये सप्लाई पाईप जगह जगह जर्जर हो गया है। इससे पुरे गाँव के लोगों को पानी नहीं मिलता है।ग्रामीणों ने कहा कि जब नल जल चलता नहीं है तो अनुरक्षक का राशि कहा चला गया। इसका आता पता नहीं चल रहा है। इसकी जांच कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। भीषण गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से पेट की बीमारियां फैल रही है। इस संबंध में संवेदक मणिलाल कुशवाहा ने कहा कि दो चार दिनों में नल जल को दुरूस्त कर यथाशीघ्र चालू करा दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक