नोएडा में रमई के ग्रामीण की हत्या के बाद शव पहुंचा गांव,किया गया सुपुर्दे ए खाक
अररिया 26 अगस्त(हि.स.)। नोएडा के गौतम बुद्धनगर जिला के दादरी थाना क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर में फारबिसगंज के रमई वार्ड संख्या आठ निवासी मो. शाहिद पिता जैनुद्दीन की हत्या पड़ोस के ही रहने वाले इमरान पिता गयासुद्दीन ने सोए हुए अवस्था में कुल्हाड़ी से गला काट कर कर दी।मंगलवार को देर रात शाहिद का शव रमई आते ही पूरा गांव में कोहराम मच गया तथा शव को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा।
मृतक का शव को बुधवार को सुपुर्द ए खाक किया गया। मृतक का पत्नी शाहीना प्रवीण सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक दो वर्षीय पुत्री है।
दादरी थाना पुलिस ने अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद प्रदेश में राजमिस्त्री के साथ सहायक का काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल मृतक का घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया दिलीप पटेल ने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर