अवैध संबंध के कारण सास ने दामाद के साथ मिलकर की बेटी की हत्या
अररिया 02 जून(हि.स.)।
अररिया आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या 16 में बीती रात अवैध संबंध को लेकर सास और दामाद ने मिलकर नवविवाहिता की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह बेटी के पिता मुदशिर ने आरएस थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।जिसके बाद मौके पर थानाध्यक्ष अंकुर कुमार समेत पुलिस अधिकारी पहुंचकर आरोपी सास शाइस्ता परवीन और दामाद अब्बू नसर को गिरफ्तार किया।सूचना के बाद मौके पर अनुसंधान को लेकर एफएसएल टीम को बुलाया गया,जिन्होंने मौके पर कई सैंपल कलेक्ट किए।
घटना को लेकर मृतका 16 वर्षीया साजिदा परवीन के पिता मुदशिर ने बताया कि उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन का अपने दामाद से अवैध संबंध था।जिसको उनकी बेटी ने पिछले दिनों देख लिया था,जिसके बाद घर में काफी हो हंगामा भी हुआ था।
अवैध संबंध के कारण उनकी बेटी का अपनी माँ और पति से हमेशा कहासुनी होती रहती थी। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी बेटी साजिदा परवीन की जबरदस्ती मां शाइस्ता परवीन ने जबरन अपने बॉय फ्रेंड 35 वर्षीय अबू नसर से कराई गई थी।
शादी का अपने से 20 साल अधिक युवक से शादी के लिये बेटी तैयार नहीं थी और उन्होंने कड़ा इसका विरोध भी किया था।मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी का दामाद अबू नसर से पांच सालों से अवैध संबंध चल रहा था।बेटी से शादी के बाद भी दोनों एक साथ कई कई दिनों तक बाहर रहते और घर में भी कमरे में बंद रहता था।
साजिदा ने अपने पति के साथ अपनी मां को कई बार आपत्तिजनक हालत में भी रंगेहाथ पकड़ा था।उन्होंने बताया कि बीती रात वह जब घर में नहीं थे तो वापस आया तो देखा कि बाइक से उनकी पत्नी और दामाद बेटी की तबियत खराब होने की बात कहकर डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही थी।काफी देर बाद लौटा तो बेटी बेहोश थी।जिस पर सास और दामाद जल्द ठीक होने का झूठा आश्वासन देते रहे।लेकिन अचानक देर रात को साजिदा के मौत हो जाने की बात करते हुए शव को रात में ही दफनाने की जिद करने लगे।जिसके बाद उन्होंने शव को दफनाने से रोकते हुए सुबह में पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची आरएस थाना पुलिस ने सास और दामाद को गिरफ्तार करते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई।
मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया सास और दामाद के बीच अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या की गई है।आरोपी सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि घटना की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर