एमपीएल सीजन तीन के सेमीफाइनल में सनहार्ट इलेवन और जेएमडी इलेवन ने दर्ज की जीत
अररिया 28 फरवरी(हि.स.)फारबिसगंज मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित एमपीएल सीजन तीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सनहार्ट इलेवन और जेएमडी इलेवन ने जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल का दोनों मुकाबला रोमांच से भरा रहा।कड़े संघर्ष और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों के बदौलत सनहार्ट इलेवन और जेएमडी इलेवन की टीम फाइनल में अपनी जगह बनाई।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सनहार्ट इलेवन का सामना पिछले वर्ष की चैंपियन टीम विक्ट्री वाइपर्स से हुआ। टॉस जीतकर विक्ट्री वाइपर्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया।पहले खेलते हुए सनहार्ट इलेवन ने 12 ओवर में 138 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जागृत बैद ने 32 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्ट्री वाइपर्स की टीम 12 ओवर में 116 रन ही बना सकी। सनहार्ट की ओर से कप्तान मयंक सोनावट ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि जितेश माहेश्वरी ने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जागृत बैद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जेएमडी इलेवन और अल्फा फोर्ब्स के बीच खेला गया, जो आख़िरी गेंद तक सांसें थामने वाला रहा।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जेएमडी इलेवन ने आक्रामक शुरुआत की और 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से अमित केडिया ने मात्र 14 गेंदों पर 44 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि सचिन शर्मा ने 23 गेंदों पर 40 रनों का अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्फा फोर्ब्स की टीम ने भी ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की और अंतिम गेंद तक मुकाबले में बनी रही, लेकिन टीम 1 रन से मुकाबला हार गई। अल्फा फोर्ब्स की ओर से सौरव शर्मा ने 24 गेंदों पर 50 रन बनाया। अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी के लिए अमित केडिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल में सनहार्ट इलेवन और जेएमडी इलेवन आमने-सामने है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर