हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस
भागलपुर, 16 मई (हि.स.)। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में शनिवार को मातृ दिवस मनाया गया। प्रभा कुमारी, सुगंधा कुमारी, प्रतिभा तिवारी, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं कन्या भारती के अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अनुभव कथन के रूप में छात्राओं ने कहा कि मां के सामने सागर भी काम है। मां से ही प्रेम, त्याग, समर्पण एवं सहानुभूति आदि अच्छे गुण मिलते हैं। मां शब्द में ही संपूर्णता है।शाश्वत सौरभ के द्वारा मां से ही सब त्यौहार है, मां हंसी है खुशी है मां बच्चों की जान है। गीत प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में कार्यक्रम संपादित किया गया। इस अवसर पर कई प्रकार के खेल, गीत एवं अभिनय प्रस्तुत किया गया।
छात्रों के द्वारा पुष्पार्चन, तिलक, आरती एवं वंदन करके माता का सम्मान किया गया। तू कितनी अच्छी है तु कितनी प्यारी है। गीत निक्की एवं प्रिया के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी, रोहित कुमार, शांतनु आनंद, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा एवं सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर