मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित

 




भागलपुर, 07 जून (हि.स.)। जिले के बिहपुर राजग कार्यालय में रविवार को नवगछिया पुलिस जिलास्तरीय केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस विधायक इं.शैलेंद्र ने कहा कि 26 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। यह अभी और आगे सालों साल जन आशीर्वाद से जारी रहेगा।

पूरे देश में पांच से 21 जून तक विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष थीम पर कार्यक्रम हो रहा है। सभी मंडलों में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्थानीय योग अभ्यास समूहों के सहयोग से मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 12 से 20 जून तक जन कल्याण शिविर, जिसमें पंजीकरण का विशेष ध्यान आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और वीबी-जी-राम जी योजनाओं पर रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, अभय राय,मंत्री रूपेश रूप, मुकेश राणा, चंद्रशेखर सिंह, कन्हैया झा आदि ने कहा कि 21 जून तक पूरे देश में कई कार्यक्रम होगें।

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में जिला से लेकर भी मंडल और बूथस्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर