सिमराहा में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, लोगों को किया गया जागरूक
Apr 20, 2026, 18:21 IST
अररिया 20 अप्रैल(हि.स.)। जिले के हिंगना औराही सिमराहा क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्नि संचेतना जागरूकता एवं बचाव को लेकर सोमवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया गया और लोगों को सतर्कता बरतने के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने अपने अनुभव और सुझावों के माध्यम से लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचने एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी फखरे आलम, पूर्व विधायक पद्म पराग वेणू, जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ अशोक प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर