सुरक्षित शनिवार के तहत बाढ़ से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों का हुआ मॉकड्रिल

 


अररिया 01 अगस्त(हि।स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा के बच्चों को बाढ़ से बचाव को लेकर जानकारी देने के साथ बगल के पनार धार नदी में मॉकड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया।विद्यार्थियों को बाढ़ से बचाव, डूबने से सुरक्षा और मॉक ड्रिल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।इसके साथ ही बैगलेस डे के तहत सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम , लोकगीत, क्षेत्रीय गीत और देशभक्ति गीत का गायन हुआ।

पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम करवाने से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और मंच पर बोलने की कला का विकास होता है। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल अभिभावक तल्लु किस्कू, बाबू लाल मरांडी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम ने बच्चों को लहसुनगंज गोलाबाड़ी के बीच बहती हुई नदी पनार धार में डूबने तथा डूबने से बचाव का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम में मध्य विद्यालय लहसुनगंज के बच्चे प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार सिंह,शिक्षक संजीव कुमार एवं रविन्द्र कुमार बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर इस तरह की जानकारी बच्चों को विद्यालय में दिखाई जाय तो वह दिन दूर नहीं जो आपदा बहुत ही कम होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर