मनरेगा बचाव अभियान को लेकर कांग्रेस का धरना 7 फरवरी को

 

कटिहार, 05 फरवरी (हि.स.)। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाव अभियान के तहत 7 फरवरी को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर धरना आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद तारिक अनवर और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे।

कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह धरना आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मनरेगा और पंचायती राज के हक़ हकूक की रक्षा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार इन अधिकारों को खत्म करने की साज़िश कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से धरना कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह