*विधायक राम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना*
पश्चिम चम्पारण(बगहा),22फरवरी(हि.स.)।बगहा विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम सिंह ने रविवार को अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चौतरवा स्थित कमल प्लॉट, बूथ संख्या 299 पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उसके मुख्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।
विधायक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। इससे देशवासियों को प्रेरणा मिलती है और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता बढ़ती है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीकांत हालदार, पंचायत अध्यक्ष तपन कुमार, बूथ अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ता सहित कई पार्टी समर्थक मौजूद रहें।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविन्द नाथ तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी