विधायक ने कटाव स्थल का लिया जायजा

 


भागलपुर, 22 मई (हि.स.)। जिले के सबौर प्रखंड में ममलखा, मसाढ़ू और शंकरपुर समेत कई इलाकों में बढ़ते गंगा कटाव की गंभीर समस्या को देखते हुए, नाथनगर विधायक मिथुन कुमार यादव ने शुक्रवार को कटाव स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा तय समय-सीमा के अंदर कार्य को पूरा करना अनिवार्य है। विधायक ने जोर देकर कहा, क्षेत्र की जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इलाके के आसपास के अन्य जगहों पर कटाव एक गंभीर समस्या है, जिसका स्थायी समाधान निकालने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। इस कटाव निरोधक कार्य के पूरा होने के बाद, लोगों को काफी राहत मिलेगी इस अवसर पर, सबौर उत्तरी के जिला परिषद जय प्रकाश मंडल ने ग्रामीणों को एक निगरानी समिति बनाने का निर्देश दिया, ताकि वे हो रहे कटाव कार्य का निरीक्षण गुणवत्ता से कर सकें और कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित कर सकें।

विधायक और जिला परिषद के इस संयुक्त प्रयास से स्थानीय लोगों में कटाव की समस्या के समाधान की नई उम्मीद जगी है। वही मौके पर उपमुखिया बबिता कुमारी, उपसरपंच पप्पू ताती ,बिंदु देवी, नीतीश कुमार, शशि कुमार, रामनाथ शर्मा प्रशांत कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर