विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन

 


भागलपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बिहपुर पूरब पंचायत के मिल्की के वार्ड संख्या सात में मंगलवार को बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक निधि की लगभग साढ़े सात लाख रूपये के लागत से बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि इससे इस टोला समेत पूरे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। भाजपा पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य संतोष कुमार राय ने कहा कि इस टोले में बड़ा गड्ढा और जलजमाव से नारकीय स्थिति था। यहां इस टोले से शव निकालने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

विधायक ईं शैलेंद्र की पहल से पक्की सड़क बन जाने से सभी समस्या का निदान हो गया। इस मौके पर प्रो गौतम, प्रभु चौधरी, रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो, सिंटू मोदी, विनोद भट, रमेश कुमार राय, अभयचंद्र राय, पंकज मंडल, सुवाषचंद्र राय समेत बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर