विधायक सुरेन्द्र ने आग लगने की घटना पर रोक के लिए सरकार से की दमकल गाडी देने की मांग
पश्चिम चम्पारण(बगहा),23फरवरी(हि.स.)। वाल्मीकिनगर विधान सभा के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने गंडक दियारा क्षेत्र के गांवों में आग लगने की घटना पर रोक लगाने के लिए गंडक के सभी चार प्रखंड मुख्यालय में अग्निशामक गाड़ी रखने के लिए बिहार सरकार से मांग की है,जिससे अप्रैल माह से लेकर जून माह तक आग लगने की घटना पर नियंत्रण किया जा सके।
जानकारी हो कि वाल्मीकि नगर विधानसभा अंतर्गत गंडक पार के सभी चार प्रखंड में अधिकांश घर फूस के बने हुए हैं और उक्त माह में पछुआ हवा चलने के कारण इन क्षेत्रों में आग लगी की घटनाएं हर साल होती हैं, जिससे यहां रहने वाले लोगों के जान और माल का नुकसान होता है। वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा द्वारा इन सभी चार प्रखंड पिपरासी मधुबनी भीतहा और टकराहा में दमकल के बड़ी गाड़ियों की मांग की है ,क्योंकि बगहा से उस क्षेत्र में गाड़ी पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण करके अत्यधिक नुकसान करती है। अगर सभी चार प्रखंड में बड़ी दमकल की गाड़ियां होगी तो समय रहते आग पर काबू पाकर जान माल के नुकसान को रोका जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी