भोज खाने के लिए घर से पड़ोस में निकले 12 साल का बालक लापता

 


अररिया,22 अप्रैल(हि.स.)।

जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के बारा मानिकपुर वार्ड संख्या 12 निवासी शंकर मंडल का बारह साल का पुत्र शिवम कुमार सोमवार रात से ही गायब है।सोमवार रात को अपने पड़ोस में गृह प्रवेश का भोज खाने के लिए घर से निकला था।जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

मामले को लेकर लापता बालक के पिता शंकर मंडल ने सिमराहा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गुम हुए बालक को खोजने की गुहार लगाई है।बालक के लापता होने से घर में कोहराम मचा है और परिजन लगातार खोजबीन की जा रही है।पीड़ित परिजनों एवं रिश्तेदारों के द्वारा सभी रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न शहरों में खोजबीन की जो रही है,लेकिन लापता हुए बालक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।लापता हुए बालक के पिता ने आमलोगों से बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है और खोजकर लाने वालों को समुचित इनाम देने की घोषणा की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर