सुशासन का राज कायम करना प्राथमिकता है : डा प्रमोद

 


मुजफ्फरपुर, 10 मई (हि.ह.)।बिहार सरकार में खान एवं भूतत्व और कला-संस्कृति विभाग के मंत्री डा प्रमोद चंद्रवंशी आज रविवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर में पहुंचे।इस दौरान मंदिर में दर्शन पूजन और पूजा-अराधना भी किया है। मंत्री ने कहा कि बाबा की कृपा से हम मंत्री बने हैं और राज्य के लिए काम करना और सुशासन का राज कायम करना प्राथमिकता है।

मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि अवैध खनन करने वाले बिहार छोड़ दे नहीं तो करवाई करने में देर नहीं लगेगी।मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा अपराध और अपराधी के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है और अब न पैसा काम आयेंगे और न ही किसी की पैरवी यह सम्राट चौधरी की सरकार है और पुलिस को खुली छूट दी गई है बिहार छोड़ दो नहीं तो सावधान हो जाओ।

फूहड़ गाने बनाने और बजाने को लेकर के भी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा सरकार इसको बहुत ही गंभीरता से ले रही।ऐसे लोगों पर करवाई भी करने जा रही है और अब इस मामले में विभाग से भी जानकारी जुटा कर करवाई करेगी। मंत्री ने कहा यह बिहार की संस्कृति और परंपरा को ठेस पहुंचाती है महिलाओं और लड़कियों को इस कारण से शर्मिंदा होना पड़ता है।हम इसको लेकर गंभीर है इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जायेगा।ऐसे लोग पर करवाई करने में दिक्कत आती है।

बंगाल में भाजपा की जीत और सरकार बनने को लेकर मंत्री ने कहा यह सनातनियों की जीत है, अब बंगाल में दंगे नहीं बल्कि विकास की गंगा बहेगी और अन्य राज्य की तरह बंगाल में विकास होगा और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल कायम होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी