अग्नि वीर में सफल 510 प्रतिभागियों को मंत्री ने किया सम्मानित

 


नवादा, 12 जून (हि.स.)। नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव तथा पूर्णिमा यादव के सौजन्य से संचालित कृति डिफेंस एकेडमी के प्रांगण में शुक्रवार को विशेष समारोह का आयोजन कर सिपाही तथा अग्नि वीर में सफल होकर नौकरी पाए 510 अभ्यर्थियों को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया ।

संस्था के अध्यक्ष विनय यादव ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंत्री के हौसला अफजाई के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दिए।उन्होंने पूर्व विधायक कौशल यादव के प्रेरणा से स्थापित डिफेंस एकेडमी की क्रियाकलापों पर चर्चा करते हुए कहा कि हजारों युवा युवतियों को नौकरी मिल पाई। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नवादा की कृति डिफेंस एकेडमी युवाओं को रोजगार दिलाने में मिल का पत्थर साबित हो रही है।

संचालकों के प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे हमारे नेता नीतीश कुमार ने युवाओं को समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं चला रखी थी। जिस कारण भी युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है ।उन्होंने कृति डिफेंस अकादमी के संचालकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष राजकिशोर डांगी ने कहा कि कृति डिफेंस एकेडमी नवादा जिला में प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाने का सराहनीय कार्य किया है ।इस संस्था के जितने भी प्रशंसा की जाए कम होगी ।उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर हजारों लोगों को आज तक नौकरी दिलाई गई है। यह बेहतर प्रशिक्षण का ही परिणाम है ।अंत में विनय यादव ने ग्रामीण विकास मंत्री को अकादमी की उपलब्धियां से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दिया। कृति डिफेंस अकादमी के 510 प्रतिभागियों ने मेडल लेकर मंत्री को हौसला बढ़ाने के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि आज हम सब अग्नि वीर तथा सिपाही बनकर समाज की सेवा करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन