विधायक के प्रश्न पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब
भागलपुर, 04 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार विस के सदन में बिहपुर विस के भाजपा विधयक इै.शैलेंद्र द्वारा किए गए तारांकित प्रश्न/मांग पर राज्य के शिक्षामंत्री सुनील कुमार का जबाब आया है। विधायक द्वारा बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित रास्ताविहीन उत्क्रमित उमवि के बारे में बताया गया है, कि उक्त विद्यालय से मुख्य सड़क के बीच लगभग छह सौ मीटर की दूर है। तीन फीट का रास्ता (पगडंडी) है। जिस पर चलकर बच्चे विद्यालय जाते हैं।
इस मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस बारे में बिहपुर सीओ को जिला कार्यालय के द्वारा मुख्य सड़क से विद्यालय तक रास्ता हेते भूमि उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया गया है। वहीं विधायक ईं.शैलेंद्र ने मांग/प्रश्न किया है कि खरीक प्रखंड के प्रावि, गोटखरीक तक आने-जाने के आम रास्ता नहीं है। बच्चों को विद्यालय जाने कठिनाई होती है। इस मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि उक्त विद्यालय से मुख्य सड़क के बीच करीब पांच सौ मीटर की दूरी है। विद्यालय से मुख्य सड़क के बीच निजी तो बगीचे में तीन फीट का रास्ता (पगडंडी) है। जिस पर चलकर बच्चे विद्यालय जाते है। इस बारे में खरीक सीओ को जिला कार्यालय के द्वारा मुख्य सड़क से विद्यालय तक रास्ता के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया गया है। यह मांग सरकार और मंत्री के समक्ष रखने के लिए गांव के रंजन उर्फ कारे चौधरी, अवधेश सनगही, अजय उर्फ माटो, संजय चौधरी, सच्चितानंद, प्रो.गौतम, कन्हैया झा, नीतेश चौधरी और कमलरंजन आदि विधायक का आभार जताया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर