पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

 


भागलपुर, 30 मार्च (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को भागलपुर का प्रसिद्ध पारंपरिक रेशमी अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। श्री चौबे ने राज्यपाल को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके व्यापक प्रशासनिक एवं सैन्य अनुभव से राज्य को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल के नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

भेंट के दौरान उन्होंने भागलपुर के विक्रमशीला विश्वविद्यालय एवं सबौर कृषि विश्वविद्यालय, रेशमी शहर, बुनकरों की नगरी, बाबा बूढ़ानाथ की धरती, अन्य क्षेत्र जहां भगवान श्री राम का आविर्भाव का संकल्प लिया गया ऐसे पावन धरती भागलपुर आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया हैं। विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। श्री चौबे ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर