राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर बैठक आयोजित
भागलपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक बुधवार को प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अंग प्रदेश में महात्मा गांधी विषय पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार के संदर्भ में विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही शहर के सम सामयिक समस्याओं और गांधी जी से जुड़े अनछुए और उपेक्षित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से मांग किया गया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल के आगे दोनों गेट के पास नियमानुसार रोड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉस लगाया जाए। यह भी मांग किया गया कि सेंडिस कंपाउंड में गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। यह मांग गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से पहले भी किया जा चुका है। अतः नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग किया जाता है कि गांधी जी के धरोहर को संरक्षित सुरक्षित और विकसित करने की पहल की जाए।
बैठक में सम्मेलन आयोजन व्यवस्था पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि 24 अप्रैल को स्वागत समिति संचालन समिति संपादक मंडल और और वित्त प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक अपराह्न 3:00 बजे से गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में किया जाएगा। बैठक में अरविंद कुमार रामा, ऐनुल होदा, डॉक्टर मनोज मिता,डॉक्टर सुनील अग्रवाल, डॉ उमेश प्रसाद नीरज, मोहम्मद तकी अहमद जावेद, वासुदेव भाई, संजय कुमार, सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर