कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
भागलपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रविवार को जिला के प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक दीपनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों एवं योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इसके उपरांत बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, जिला के पूर्व पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि दिनांक 12 अप्रैल 2026 को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिला के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिया राम दास ने किया जबकि मंच संचालन महेश राय द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी, जिससे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संगठन की मजबूती में अपना योगदान दें। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिदानंद चौधरी, अरुण चौधरी, भागलपुर प्रभारी राहुल चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद, संजय राणा, अमित आनंद, प्रखण्ड अध्यक्ष अजय सिंह, शंकर अशोक, मो निशार, प्रशांत बनर्जी आदि उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर