बेतिया के दवा दुकानों पर एसडीएम ने छापा मारा, मचा हड़कंप
बेतिया, 09 सितंबर (हि.स.)।
बेतिया शहरी क्षेत्र के सभी दवा दुकानों पर छापेमारी अभियान बहुत दिनों से बंद था। सभी दुकानदार बड़ी आराम से अपना दुकान चला रहे थे। इन दवा दुकानों में कई तरह के संदेह वाली, आपत्तिजनक दवाइयां, मादक पदार्थ वाली दवाई, नशीली दवाई,इंजेक्शन, सुई,पीने,सूंघने वाला दवा जिसे नवयुवक चोरी छुपे अधिक दामों में खरीद कर नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। जिसे दवा वाले दुकानदार खुलेआम तौर पर बेचते हैं,अधिक कमाई करते हैं।
जिला में अवस्थित अस्पताल प्रशासन,जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर, छापेमारी अभियान चलाने का निर्णय लिया, इस अभियान के अंतर्गत शहर में दवा दुकानों पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर जांच अभियान चलाया, इस पर कार्रवाई कई घंटे तक चलती रही।
प्रशासन की इस कार्रवाई की वजह से बेतिया की कई दवा दुकानें बंद रहीं।छापेमारी के दौरान दवा दुकानों में दवाओं के स्टॉक, बिल कागजात, जरूरी जरूरी दस्तावेजों की जांच किए जाने की जानकारी मिली।
कार्रवाई में क्या-क्या अनियमितताएं मिलीं, जालीऔर दो नंबर की दवाइयां कितनी दुकानों पर जांच के दौरान मिली, इसकी आधिकारिक जानकारी संवाददाता को नहीं मिल सकी है मगर विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि बीती रात मिना बाजार अवस्थित सेहत दवाखाना पर छापेमारी की गई हैै।
प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि सेहत दवाखाना स्टोर से बिना बिल की दवाइयां,दो नंबर की दवाइयांआपूर्ति की जा रही है।
सूचना मिलते ही एसडीएम विकास कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई, दुकान से दवाओं के सैंपल लिए गए। एसडीएम ने दुकानदार से दवा कहां सेआया,उसका बिल,कहां कहां बेचा गया है ,उसका बिल सभी आवश्यक सभी कागजात की मांग की गई। एसडीएम ने कहा कि जांच करने के बादअगर सही कागजात, बिल सही पाया गया,तो कोई बात नहीं, अगर किसी तरह के इसमें गड़बड़ी पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सदर एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, सदर एसडीएम विकास कुमार के साथ नगर थाना प्रभारी उपस्थित थे।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक