शादी की सालगिरह के दिन फंदे से लटका मिला विवाहिता शव
पूर्वी चंपारण,06 मई (हि.स.)। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर में शादी की सालगिरह के दिन ही विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका सूरज कुमार की 23 वर्षीय पत्नी सविता देवी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मायके वालों ने प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि उसकी शादी पांच मई वर्ष 23 को हुई थी। मंगलवार को उसकी शादी का वर्षगांठ था। वह अपने पति से वर्षगांठ मनाने के लिए कही। पति वीडियोग्राफी का व्यवसाय करता है। पांच मई को किसी शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने जाना की बात कह पति ने दिन में ही वर्षगांठ मनाने की बात कही। पत्नी रात में वर्षगांठ मनाने के जिद से नाराज हो गई और पति वीडियो ग्राफी करने चला गया। ससुराल की अन्य महिलाएं बगल की एक शादी समारोह में चली गई। जब बुधवार की देर सुबह तक मृतका अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो लोगों को शंका हुआ। बाहर से उसका शव फंदे से लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ महिला का शव फंदे से बरामद किया। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। इधर घोड़ासाहन के जगीरहा बिजबनी निवासी मृतिका के पिता गुप्ता दास ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर पति, ससुर सहित सात लोगों को आरोपित करते हुए हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार