23 सौ किलोग्राम गांजा का सफल निस्तारण
भागलपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। भागलपुर पुलिस द्वारा जप्त लगभग 2300 किलोग्राम गांजा को वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के नेतृत्व में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी के माध्यम से विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया।
उक्त आशय की जानकारी बुधवार को एसएसपी कार्यालय से दी गई। बताया गया कि मादक पदार्थ का डिस्पोजल स्थानीय मेडिकल कॉलेज के इंसीनरेशन केंद्र में किया गया। इस इस दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अन्य सदस्य, जिनमें पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (नगर), दो सब-इंस्पेक्टर एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भागलपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अन्य जिलों की तुलना में अधिक मात्रा में ड्रग डिस्पोजल की कार्रवाई संपन्न की जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया विधिक प्रावधानों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ पूर्ण की गई। आगे भी जो शेष मादक पदार्थ जप्त अवस्था में लंबित हैं, उनका भी नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए विद्युत/इंसीनरेशन पद्धति से शीघ्र डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर