एसएसबी 56 वाहिनी के हवलदार श्रीभगवान ने तवांग अंतरराष्ट्रीय मैराथन में हासिल किया चौथा स्थान
अररिया 31 अक्टूबर(हि.स.)।अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता में एसएसबी 56वीं वाहिनी के हवलदार श्रीभगवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आयु वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी के जवान काफी उत्साहित हैं।
वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी ने बताया कि तवांग का कठिन भू-भाग और अत्यधिक ऊंचाई धावकों के लिए एक बड़ी परीक्षा होती है। ऐसे विषम और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हवलदार श्रीभगवान द्वारा यह मुकाम हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन, उच्च कोटि की शारीरिक सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
इस सफलता पर 56वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीभगवान की प्रशंसा की है। अधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और विश्वास जताया है कि उनकी यह उपलब्धि अन्य बलकर्मियों और देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर