मंगल बाजार में नहीं शिफ्ट हो सका ऑटो स्टैंड, आक्रोश
सुपौल, 03 अप्रैल (हि.स.)। कभी त्रिवेणीगंज मुख्यालय का मंगल बाजार मंगलवार को हाट लगने से गुलजार रहता था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज इस राजस्व हाट की जमीन अतिक्रमण की चपेट में है।
खाली पड़े जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर स्नान घर तक बना लिया है तो कुछ ने स्थायी निर्माण सामग्री तक रख रहे हैं। उधर जब कभी त्रिवेणीगंज में अतिक्रमण को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा को सड़कों से हटाकर अलग शिफ्ट करने की चर्चा होती है तो अनुमंडल और नगर परिषद की ओर से कहा गया कि जल्द ही ऑटो स्टैंड को मंगल बाजार में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक मंगल बाजार में ऑटो स्टैंड को शिफ्ट नहीं किया गया है।
सीओ प्रियंका सिंह ने कहा कि ऑटो स्टैंड को मंगल बाजार में शिफ्ट करने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में वरीय अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र