महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस के दौरान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा फारबिसगंज
अररिया 13 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी से रविवार को निकले महावीर झंडा शोभायात्रा जुलूस में जय श्री राम के नारों से शहर गुंजायमान रहा।
फारबिसगंज में रामायण परिषद की स्थापना और सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी के स्थापना दिवस के वार्षिकोत्सव पर निकले महावीर झंडा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के हजारों श्रद्धालु लाठी डंडे और अस्त्र से लैस होकर भगवान महावीर के झंडे को थामे शोभायात्रा जुलूस में शिरकत की।
जय श्री राम और बजरंगबली की जय,जय हनुमान आदि नारे जुलूस में लगते रहे।
जयघोष एवं गाजे बाजे के साथ निकली महावीर झंडा शोभायात्रा जुलूस में 122 साल की पुरानी विरासत फिर से साकार हुई। रामायण परिषद के वार्षिकोत्सव व भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में शहर में ऐतिहासिक भव्य महावीरी झंडा शोभा यात्रा निकाला गया।
शोभायात्रा का नेतृत्व सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित अंगद दूबे ने की।जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों मंदिर के पुजारी व उनके साथ श्रद्धालुओं के अलावे विभिन्न जगहों से आए दर्जनों अखाड़े के श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में फुलवरिया हाट, सुभाष चौक, कृषि बाजार समिति स्थित हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कालोनी स्थित महावीर मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौहान टोला, चौरा परवाहा हाट, ढोलबज्जा, मटियारी, मझुआ, पिपरा हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिर शामिल होकर शोभायात्रा की रौनक बढ़ाई।
शोभायात्रा जुलूस में ढाक के थाप पर नटवा नृत्य एवं बाल हनुमान रूपी कलाकार ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।बजरंगबली की विशाल प्रतिमा को रथ में बिठाकर रस्सी खींचकर श्रद्धालु द्वारा भ्रमण कराया गया।जो एलएन पथ, दरभंगिया टोला, काली मंदिर चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक,छुआपट्टी होते हुए पुनः सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक मनोज विश्वास, भाजपा के पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, प्रो. गणेश ठाकुर, मूलचंद गोलछा, अंचलों समिति के सदस्य सच्चिदानंद मेहता, अंजनी मिश्रा, बिमल सिंह, माधव लाल कर्ण, प्रो.गणेश ठाकुर,मनोज पांडेय, रजत कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव, श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देव, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रकाश चौधरी, रमेश सिंह, प्रवीण कुमार, प्रदीप देव, संजय कुमार, आयुष अग्रवाल, राहिल खान, वाहिद अंसारी, क्रांति कुंवर, सुरेश पासवान, वाहिद अंसारी, सुनील यादव, अजातशत्रु अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, परशुराम सेना के संयोजक अजय झा, मनोज सोनी, प्रताप नारायण मंडल, रजत रंजन, मनोज सिंह, गणेश गुप्ता, नंदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर