प्रेम-प्रसंग में अपहरण कर हत्या, महिला समेत तीन आरोपित गिरफ्तार

 

कटिहार, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले के प्राणपुर पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में अपहरण के बाद हुई हत्या की गुत्थी 48 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

बीते 8 अप्रैल को बादल कुमार रविदास ने प्राणपुर थाना में अपने भाई इंद्रक कुमार रविदास (26) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार इंद्रक 08 अप्रैल की शाम करीब 08 बजे केहूनिया की ओर गया था और वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान बसनी पुल के पास उसकी बाइक, चाभी और गमछा मिला। जांच में पता चला कि इंद्रक संजना देवी नामक महिला से मिलने गया था। संजना का अन्य व्यक्ति से भी संबंध था, जिसको लेकर पहले विवाद हो चुका था।

48 घंटे में खुलासा

वादी के संदेह पर प्राणपुर थाना कांड संख्या-118/26 दर्ज कर जांच शुरू हुई। एसपी कटिहार के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजना देवी।(24), पति- जितेन्द्र केवट, अमरजीत कुमार (23), पिता- बदरी केवट उर्फ राजेन्द्र एवं मोहन कुमार (21), पिता- देवीलाल केवट को गिरफ्तार कर लिया। सभी ग्राम केहूनिया केवट टोला, थाना प्राणपुर, जिला कटिहार के निवासी हैं।

साजिश रचकर की हत्या

पूछताछ में सामने आया कि संजना देवी ने दोनों सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर साजिश रची। तीनों ने मिलकर इंद्रक का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह