छिनतई की घटना का 24 घंटे में उद्भेदन ,लूटी गई मोबाइल फोन सहित चार गिरफ्तार

 


पूर्वी चंपारण,21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भोपतपूर थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के नजदीक बाइक सवार एक व्यक्ति से छीनतई की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरूध किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अपराधियों में राहुल कुमार , सूरज कुमार , मिथुन कुमार व करीमन कुमार सभी भोपतपुर थाना क्षेत्र के नदी कांही गांव के निवासी बताए गए हैं। वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से लूटी गई एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक को जप्त किया गया है। बताते है कि जमुनिया गांव के एक व्यवसाई दीपक कुमार का मोबाइल फोन व 14 हजार नगद बाइक सवार अपराधियों ने छीन लिया था , जिसको लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर तत्काल स्थानीय पुलिस और टेक्निकल सेल की टीम एक्टिव हुई और 24 घंटे में अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस टीम में डीएसपी सदर 2 जितेश पांडे , थाना अध्यक्ष भोपतपुर विकास कुमार , पीएसआई मोहम्मद आरिफ हुसैन , सीमा कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार