राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने धर्मपाल

 




सुपौल, 27 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष का संगठन चुनाव जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन के सभागार में बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें धर्मपाल कुमार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शर्मा के देख रेख में जिलाध्यक्ष का चुनाव सभी क्रियाशील, पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के उपस्थिति में जिला अध्यक्ष के नामांकन के लिए समय निर्धारित किया गया था।उसके बाद नामांकन के रूप में सिर्फ धर्मपाल कुमार ने नामांकन किया । एक नामांकन होने पर धर्मपाल कुमार को सर्वसम्मति से सभी के उपस्थिति में जिला अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया।

जिलाध्यक्ष की घोषणा जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से की। राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र धर्मपाल कुमार को दिया गया। जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं निर्वाचन पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि अब धर्मपाल कुमार के नेतृत्व में पार्टी को बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूती प्रदान हेतु पूरे दमखम के साथ लगने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के लक्ष्मी नारायण मेहता, आचार्य राम विलास मेहता, प्रशान्त कुमार, नीलांबर मेहता, अरुण मेहता, गौतम कुमार, पप्पू कुशवाहा, विकास यादव, मोहम्मद इकबाल, मनीषा देवी,जयप्रकाश मेहता,रामचंद्र मेहता,मनीष कुमार, सरवन कुमार,राजकुमार राजा,दीप नारायण मंडल,संतोष शर्मा,अनिल यादव, बिट्टू कुमार थे। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र