खेत में काम कर रही महिला को लगी गोली, हालत गंभीर

 






सुपौल, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में काम कर रही एक महिला को गोली लग गई। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर और संबंधित थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र