एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई में 159 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अररिया 23 जुलाई(हि.स.)। जिले में कुर्साकांटा प्रखंड के सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है।
सोनमनी गोदाम थाना पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 159 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हरिरा गांव निवासी नितेश कुमार मंडल पिता योगेंद्र मंडल और शिव कुमार मंडल पिता सोनेलाल मंडल के रूप में हुई है।इस संबंध में सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि एसएसबी और पुलिस के सहयोग से शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया था।
इसी दौरान कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 159 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस और एसएसबी की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर