नेपाली शराब और गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
अररिया 04 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की ई समवाय कुशमाहा की विशेष गश्ती टीम ने शनिवार को पोखरीया गांव में कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया।
बाइक सवार तस्कर के पास से 5 किलो गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया। एसएसबी ने यह कार्रवाई पोखरिया में सीमा स्तंभ संख्या 176/1 के नजदीक भारत की तरफ लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर की है।
तस्कर बाइक से नेपाल से भारत की ओर जा रहा था। जिस क्रम में सशस्त्र सीमा बल की विशेष गश्ती टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपित जोगबनी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत के विशनपुर गांव निवासी 27 वर्षीय अखिलेश कुमार पिता भूपेंद्र यादव है l जिसे आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया गया ।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर