नेपाल में बचाव और राहत कार्य कर रहे संस्था को लायंस क्लब ने 150 मच्छरदानी की भेंट

 


अररिया 19 सितम्बर(हि.स.)। नेपाल मे एक महीने पूर्व आई प्रलयंकारी बाढ़ के कारण हुए भारी जानमाल की क्षति के बीच लगातार बचाव और राहत के कार्य किए जा रहे हैं।बाढ़ प्रभावित इलाके के नागरिकों के जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है।सीमावर्ती क्षेत्र के जहदा के युवाओं की टीम दो सौ परिवार के लिए दैनिक उपभोग की सामग्री सहित अन्य जरुरत की राहत सामग्री लेकर शनिवार को नेपाल गई।इस मानवीय सहयोग में भारत-नेपाल सामाजिक सह सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा और जोगबनी वार्ड संख्या 5 के पार्षद प्रभात सिंह के समन्वय में फारबिसगंज के लायंस क्लब के द्वारा 150 मच्छरदानी बाढ़ पीड़ित युवाओं की टीम को हस्तांतरित किया गया।

मौके पर लायंस क्लब के डॉ अजय सिंह ने कहा की क्लब हमेशा किसी भी सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस तरह से निस्वार्थ भाव से एक दूसरे के सहयोग से युवाओं की टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री जुटा रही है, यह कार्य सराहनीय है।नेपाल से हमारा बेटी रोटी का सम्बन्ध रहा है पड़ोसी देश के मदद के लिए हमेशा तैयार है।

मौके पर लायंस क्लब के सभी सदस्य सहित अजय दुबे, गुड्डू सिंह,जावेद खान उर्फ बददू,आयुष गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर