जीरामजी योजना का शुभारंभ सह प्रशिक्षण कार्यक्रम
भागलपुर, 29 जून (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के मनरेगा कार्यालय परिसर में सोमवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में मंचासीन मनरेगा पदाधिकारी सुजीत सिन्हा, लेखापाल प्रदीप कुमारऔर तकनीकी सहायक प्रवेश नारायण सिंह थे। पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार के द्वारा मिलने वाले योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को लाभ लेने की बात कही गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को खेती-बारी करने में सरकार की योजनाओं के लाभ लेने और प्रशिक्षण देकर जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर नयागांव पंचायत समिति सदस्य कुमार अमन, गनगनिया के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, पंचायत रोजगार सेवक राकेश सिंह, महेश कुमार, महताब आलम, राहुल कुमार, कार्यपालक सहायक रोहित रंजन पाण्डेय, अनुराग कुमार, पीआरएस विकास कुमार सहित किसान मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर