भाजपा के मुख्यमंत्री बनने से स्व अटल बिहारी वाजपेयी का सपना हुआ साकार : सुमित कुमार

 


सहरसा, 15 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सोनू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास,सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से राज्य में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद है।

सुमित कुमार सोनू ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर वर्ग के हित में कार्य करेगी और बिहार को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाएगी।उन्होने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान देकर बीमारू राज्य से विकाशशील व समृद्ध बनाया।

श्री चौधरी भी उनके मार्गदर्शन में बिहार को नई उंचाई प्रदान करेगें। उन्होंने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने को लेकर नीतीश कुमार ने भाजपा मुख्यमंत्री को पदभार सौपा। भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओ ने नये मुख्यमंत्री के प्रति बधाई व शुभकामना व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार