रामनवमी को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
भागलपुर, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र के रजांदीपुर सरस्वती स्थान से रामनवमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई।
कलश शोभायात्रा में 300 की संख्या में माता और बहनें शामिल थे। शोभायात्रा राजांदीपुर से बाबूपुर एन एच 80 केनरा बैंक हाड़ावा रोड होते हुए बाबूपुर गंगा घाट पहुंची। इसके बाद सभी माता और बहनों ने गंगा स्नान कर कलश में ग़ंगा जल लेकर पुनः सरस्वती स्थान के प्रांगण में पहुंची।
शोभायात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि साथ चल रहे थे। वहीं सरपंच पति राजेंद्र मंडल ने बताया कि हर साल हम लोग धूमधाम से रामनवमी की उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकलते हैं। 1947 में मेरे दादाजी शोभा यात्रा निकालते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से हम लोग भी शोभायात्रा हर साल निकलते हैं। जिससे समाज में कल्याण हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर