कहकशां परवीन बनीं जदयू महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष
भागलपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। जनता दल (यू) की वरिष्ठ नेत्री, राज्यसभा की पूर्व सांसद एवं भागलपुर की प्रथम महापौर कहकशां परवीन को जदयू महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भागलपुर के जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ जदयू नेता राकेश कुमार ओझा ने कहा कि कहकशां परवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होना भागलपुर के लिए गौरव की बात है। वे लंबे समय से पार्टी संगठन और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करती रही हैं। उनका राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता राष्ट्रीय स्तर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।
यह मनोनयन उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान का सम्मान है। वहीं, जदयू महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने कहा कि कहकशां परवीन जी को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बिहार और विशेषकर भागलपुर के लिए गर्व का विषय है।
उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ देशभर में संगठन का विस्तार करेगा तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बधाई देने वालों में वरिष्ठ जदयू नेता राकेश कुमार ओझा, महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह, दीपक चौहान, इंद्रप्रकाश मंडल, सुनीता सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, अर्जुन साह, लक्ष्मीकांत मंडल, नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, मुमताज रजा, संजय सिन्हा, फणीकांत सिन्हा, राजीव सिन्हा, दीपक गुप्ता, पवन शरण, कुणाल रत्नप्रिया, प्रीति कुमारी, शाक्या सलीम, शबाना खातून, कुंजबिहारी चौधरी सहित अन्य जदयू नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर