एनएसयूआई छोड़कर दर्जनों समर्थकों के साथ छात्र जदयू में शामिल हुए मृत्युंजय कुमार शर्मा

 


भागलपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जनता दल (यू) की छात्र इकाई छात्र जदयू में शुक्रवार को छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाले मृत्युंजय कुमार शर्मा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की। मृत्युंजय कुमार शर्मा एवं उनके समर्थक पूर्व में एनएसयूआई से जुड़े हुए थे।

छात्र जदयू में शामिल होने के बाद उन्होंने छात्र हितों एवं शैक्षणिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष मो. एहसान उल राजा उर्फ़ डेविड, टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष सुब्रत सहित छात्र जदयू के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष मो. एहसान उल राजा उर्फ़ डेविड ने मृत्युंजय कुमार शर्मा एवं उनके सभी साथियों का छात्र जदयू में स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करना है।

उन्होंने कहा कि छात्र जदयू में शामिल होने वाले सभी साथियों को सम्मान एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन में कार्य करने का अवसर दिया जाएगा।

छात्र जदयू में शामिल होने के बाद मृत्युंजय कुमार शर्मा ने कहा, छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों एवं समस्याओं के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। छात्र हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करूंगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर