जीवन ज्योति के बच्चे सीबीएसई बोर्ड में बना जिला टॉपर : साहू

 


नवादा, 16 अप्रैल (हि.स.)। जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल शाहजपुरा के सत्यम ने इतिहास रचा दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) 10वीं बोर्ड में 97.4 प्रतिशत नम्बर लाकर जिले में परचम लहराया है।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर आरपी साहू ने बताया कि जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है । छात्र मिठाई बांट कर खुशियां मना रहे हैं । जिले में सभी स्कूलों को मात कर जीवन ज्योति ने एक नंबर पे पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल से 238 बच्चे 10वीं बोर्ड में शामिल हुए थे जिसमें 18 बच्चे 90 प्रतिशत से ऊपर तथा 38 बच्चे 80 से 90 प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया । जिसमें सत्यम 97.4, दीपा कुमारी 93.8, सलोनी भारती 92.8, रवि प्रकाश 92.4, राजनंदनी 92, रंजन कुमार 91.8, प्रियांशु कुमार 91.2, प्रियम कुमार 91, उत्सव कुमार 91, निशांत एंटोनी, 91 कृष कुमार, 90.6, रीतेश रंजन 90.4, आकृति राज 90.4, पियूष कुमार 90, दीपांशु कुमार 90.4, रूपाली कुमारी 90, अंकित कुमार 90 हिमांशु राज 90 प्रतिशत ला कर जीवन ज्योति का नाम रोशन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन