मांगों पर गरजे किसान-मजदूर ,जेल भरो अभियान में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
बक्सर, 10 अगस्त (हि.स.)। संयुक्त किसान मोर्चा, खेतिहर मजदूर संगठनों एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को बक्सर में जेल भरो अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन ज्योति चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक होते हुए बक्सर समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व परमहंस सिंह, अरुण कुमार ओझा, कामाख्या नारायण सिंह एवं धीरेंद्र चौधरी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने तथा किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग उठाई।
वक्ताओं ने जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने, बक्सर-इटाढ़ी रेल गुमटी को जनहित में खोलने, चार लेबर कोर्ट वापस लेने और रोजगार की गारंटी देने की मांग की। इसके अलावा आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज बंद करने, आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी सेवक का दर्जा देने तथा सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra