बांकीपुर उपचुनाव : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से की राजग उम्मीदवार काे वाेट देने की अपील
पटना, 28 जुलाई (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 जुलाई काे बांकीपुर उपचुनाव के लिए हाेने वाले मतदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा काे भारी मताें से जीताने के लिए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
मंगलवार को जारी वीडियो संदेश उन्हाेंने कहा है कि जनता के विश्वास,सहयाेग और आशिर्वाद से हमने दाे दशकाें में सुशासन और न्याय के साथ विकास काे भी इमानदारी से धरातल पर उतारने का काम किया है। विकास की इस गति काे बनाये रखने और विकसित बिहार के निश्चिय काे पूरा करने के लिए आपका एक-एक वाेट जरूरी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से 30 जुलाई काे मतदान केन्द्र अवश्य जाने और कमल छाप में बटन दबाकर नीरज कुमार सिन्हा काे भारी बहुमत से जीतने का आग्रह किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने बांकीपुर क्षेत्र सहित अपने प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता काे मतदान से लेकर मतगणना तक हर माेर्च पर गंभीरता के साथ खड़ रहने का निर्देश भी दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी